कुरुक्षेत्र पुलिस ने अमानत में ख्यानत करके धोखाधड़ी करने के आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर थानेसर की टीम ने अमानत में ख्यानत करके धोखाधड़ी करने के आरोपी ट्रक चालक आरोपी नितिन वासी चुनवी जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी दिनांक 31 मार्च 2026 को जगबीर जगबीर वासी छपरौली नोएडा यूपी ने बताया कि उसकी औम शंकरा लोजीस्टीक के नाम से प्लाट ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-69 नोएडा में कम्पनी है। उसके ट्रक नंबर यूपी-16-टी-6513 को मनोज कुमार वासी भंगाडी चोकर जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश चलाता है। दिनांक 28 मार्च 26 को मनोज कुमार चिप्स की गत्ते की 483 पेटी लोड करके बरोटा सोनीपत से लाडवा रोड कुरूक्षेत्र के लिए चला था। दिनांक 28 मार्च 26 को समय करीब 11 बजे पहुंच गया था तथा 29 मार्च 26 को चालक मनोज कुमार कम्पनी से बाहर ले गया और रात को वापस ट्रक को कम्पनी के बाहर खड़ा करके फरार हो गया। जब कुरूक्षेत्र कम्पनी के कर्मचारियों ने चैक किया तो ट्रक की सील टुटी हुई थी तथा ट्रक में लोड पेटियां चैक करने पर केवल 321 चिप्स की गत्ते की पेटियां ही मिली व बाकि की 162 पेटीयों को ट्रक के चालक मनोज कुमार ने बिना बताए गायब करके अमानत में ख्यानत की है। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक कृष्ण लाल द्वारा की गई। जांच के दौरान पता चला कि ट्रक का ड्राईवर मनोक कुमार नहीं बल्कि नितिन वासी चुनवी जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश था।
दिनांक 17 अगस्त को 2026 को थाना सदर थानेसर प्रभारी उप निरीक्षक रणधीर सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण लाल की टीम ने ट्रक से चिप्स की पेटियां चोरी करके अमानत में ख्यानत करने के आरोपी
आरोपी नितिन वासी चुनवी जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
