करनाल, 12 अगस्त। डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 13 अगस्त प्रातः: 6.30 बजे तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में विधायक जगमोहन आनंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। रैली में बड़ी संख्या में जिलावासी शामिल होंगे तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि तिरंगा साइकिल रैली एनडीआरआई चौक से शुरू होकर गीता द्वार होते हुए वापस एनडीआरआई चौक पर समाप्त होगी।
डीसी ने जिलेवासियों से इस तिरंगा साइकिल रैली में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को और अधिक मजबूत करना है।
