करनाल, 12 अगस्त। करनाल स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आज स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने कर्ण स्टेडियम के फेज-एक और दो के कार्य को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। फेज एक के तहत 24.84 करोड़ की लागत से कर्ण स्टेडियम में खेल गतिविधियों का पुनर्विकास किया जाना है। इसके तहत लडक़ों और लड़कियों के लिए होस्टल, प्रशासनिक ब्लॉक, क्लाइंबिंग वॉल, मंच और बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण शामिल है। फेज-दो के तहत विभिन्न खेलों के लिए बहुउद्देश्यीय भवन बनाया जाना है।

डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने शक्ति कॉलोनी के ऑब्जर्वेशन होम (4.03 करोड़), शहीद उधम सिंह चौक (1.20 करोड़) और 11.20 करोड़ की लागत से बने सेक्टर 33 के सामुदायिक केंद्र, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट से संबंधित छोटे-मोटे कार्य को 20 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जल्द इन परियोजनाओं का उद्घाटन कराया जा सके। उन्होंने शहर में 127 करोड़ की लागत से बन रहे एलिवेटेड पुल के निमार्ण कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में आ रही छोटी-मोटी दिक्कतों को हल करने के लिए 12 अगस्त को एचएसवीपी और वन विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। उन्होंने पुरानी अनाज मंडी में निर्माणाधीन कमॢशयल स्पेस के कार्य प्रगति की समीक्षा की और अक्तूबर तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्मार्ट सिटी के जीएम रामफल, (अभियांत्रिकी एवं तकनीकी) के कार्यकारी अभियंता प्रियंका सोनी व निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *