रियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बाबैन सब-यूनिट में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें में आगामी 11, 12 एवं 13 अगस्त 2026 को होने वाले तीन दिवसीय हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता सब-यूनिट सचिव विशाल सैनी ने की, जबकि मंच संचालन प्रधान रणबीर सिंह ने किया। इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने बिजली कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। समर्थन देने के लिए भाकियू के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखविन्द्र भूखड़ी, ब्लाक प्रधान रमेशचंद मंगौली, पूर्व ब्लाक प्रधान सतबीर घिसरपड़ी, गुरदयाल सिंह व अन्य भाकियू के पदाधिकारी पहुंचे। इस मौके पर भाकियू के प्रधान रमेशचंद मंगोली ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप का बिजली कर्मचारियों को पूर्ण रूप से समर्थन है और तीन दिन कह हडताल में भाकियू बिजली कर्मचारियों के साथ। इस मौके पर सब यूनिट प्रधान रणबीर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन बिजली निगम के निजीकरण एवं हरियाणा एग्री डिस्कॉम बनाने के विरोध व कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कर्मचारी व उपभोक्ताओं तक सरकार विरोधी नीतियों की जानकारी पहुंचाई जाएगी तथा सभी कर्मचारियों को 11, 12 एवं 13 अगस्त को आयोजित आंदोलन में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीओ सुरेन्द्र सिंह कंबोज, संगठनकर्ता जसविंदर सिंह रामशरणमाजरा, अनिल सैनी, मोहित सैनी, सुच्चा सिंह जेई, सुरेन्द्र सिंह जेई, विनोद कुमार जेई, प्रमोद जेई, गुरमीत सिंह जेई, बलजीत सिंह एएफएम, रमणदीप सिंह, राहुल, सचिन, मुकेश शर्मा, रणधीर सिंह, प्रिंस एवं राजेश सहित अनेक कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *