कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और निःस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा करने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के प्रशासक एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा को प्रतिष्ठित ’’‘फैलोशिप इन डायबिटीज एंड कार्डियो मेटाबोलिक प्रैक्टिस-2026’’’ से सम्मानित किया गया। ऑल इंडिया डायबिटीज एवं कार्डियो मेटाबोलिक एसोसिएशन के भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। विशेष बात यह रही कि इस फैलोशिप के लिए ’’हरियाणा से डॉ. आशीष अनेजा एकमात्र चिकित्सक’’ चुने गए।
डॉ. अनेजा की इस उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु ’’प्रो. सोमनाथ सचदेवा’’ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आमजन की सेवा के प्रति डॉ. अनेजा का समर्पण और निरंतर प्रयास अनुकरणीय है।
डॉ. अनेजा को मधुमेह एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर उपचार एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष रूप से सराहा गया। वे पिछले कई वर्षों में ’’1100 से अधिक स्वास्थ्य शिविर’’ आयोजित कर चुके हैं। इन शिविरों में जरूरतमंद लोगों को रक्त जांच, शुगर, अस्थि घनत्व, ईसीजी, श्वसन क्षमता, न्यूरोपैथी तथा कैंसर जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहायता से निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
बाक्स
डॉ. आशीष अनेजा को मिल चुके हैं कई सम्मान
डॉ. आशीष अनेजा को इससे पूर्व ’’आरएसएसडीआई का ‘बेस्ट डॉक्टर इन डायबिटीज केयर अवॉर्ड’, जीएपीआईओ लीडरशिप अवॉर्ड, उन्नत भारत सर्वश्री हेल्थ रत्न अवॉर्ड’’ तथा ’’आइकॉनिक पर्सनैलिटी अवॉर्ड’’ सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वे मधुमेह एवं स्वास्थ्य संबंधी अनुसंधान कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें ’’लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’’ में भी स्थान मिला है तथा वे ‘फैलोशिप इन डायबिटीज’ से भी सम्मानित हो चुके हैं।