कुरूक्षेत्र पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी दीपक उर्फ दीप्पी भंबुआं जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

          जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 2 अगस्त 26 को सोनी कुमार वासी कलसा प्लाट महाशय जिला कुरूक्षेत्र ने बताया कि उसने मोटरसाईकल जिसका नम्बर एचआर-41जे-2569 गुरमीत पाल वासी फौजी प्लाट पेहवा से 30 जुलाई 26 को खरीदी थी। वह अपनी  मोटरसाईकल पर बाबा मारकण्डा टयूकर पर माथा टेकने गए थे। बाबा मारकण्डा टयूकर से उनकी मोटरसाईकल चोरी हो गई। जिसकी शिकायत पर थाना थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई।

           दिनांक 6 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग निर्देश में पीएसआई विशाल, सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह, मुख्य सिपाही संजीव कुमार व सिपाही विकास की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी दीपक उर्फ दीप्पी भंबुआं जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *