कुरुक्षेत्र पुलिस ने जानलेवा हमला करके गंभीर चोट मारने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में सुभाष मंडी पुलिस चौंकी टीम ने जानलेवा हमला करके गंभीर चोट मारने के आरोपी गौतम वासी रजबाहे वाली कालोनी खेडी रामनगर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने ब्यान में राकेश कुमार वासी डेरा दिल्ली वाला गांव खेडी राम नगर जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसने साढे 3 किल्ले जमीन ठेके पर ली हुई है और दो किल्ले में सब्जी लगाता है। दिनांक 3 अगस्त 2026 को समय करीब 8 बजे रात्रि वह दीपक धर्मकांटा सौ फुटा रोड के पास अपने खेत में पालक लोड करके आराम कर रहा था। उसी समय पीछे से गौतम व उसकी पत्नी वासी खेडी रामनगर चुपचाप आए और गौतम ने कस्सी से उसके सिर पर दो बार वार किया। उसने अपने बचाव में हाथ आगे किया तो कस्सी लगने से उसके हाथ टूट गया और कान पर कस्सी लगने से कान से खून बहने लगा। उसके बाद गौतम ने उसका गला दबा दिया जिस कारण वह बेहोश हो गया जिसके बाद आरोपी मौका से भाग गए। उसे ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसके बयान पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच सुभाष मंडी चौंकी को सौंपी गई।
दिनांक 5 अगस्त 26 को थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी चौंकी प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार की टीम ने जानलेवा हमला करके गंभीर चोट मारने के आरोपी गौतम वासी रजबाहे वाली कालोनी खेडी रामनगर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
