जिला कुरुक्षेत्र पुलिस ने ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत दुकानदार से फ़ोन पर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोपियों को असला उपलब्ध करवाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने दुकानदार से रंगदारी मांगने के आरोपियों को असला उपलब्ध करवाने के आरोपी रजत वासी उमरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया 26 मई 25 को कसरेला वासी एक दुकानदार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी नये बस स्टैंड के पास कम्प्यूटर की दुकान है। दिनांक 22 मई को उसके पास एक अज्ञात नंबर से व्हट्सएप कॉल आई थी जिसने उससे सामान्य बात करके फ़ोन काट दिया। दोबारा अंतर्राष्ट्रीय नंबर से व्हट्सएप कॉल आई और जान से मारने की धमकी देकर उससे 20 लाख रूपये देने को कहा तथा दोबारा कॉल करके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपये मांगे। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके हुए जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को द्वारा की गई थी। दिनांक 28 मई 2025 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने रंगदारी मांगने के आरोपी दीपक वासी कसरेला, मोहित सैनी वासी अमरगढ़ व राहुल वासी मथाना जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से 2 पिस्टल, 2 रौंद व मोटरसाईकिल बरामद की गई थी।

            दिनांक 6 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह, विजय कुमार व सिपाही रवि की टीम ने दुकानदार को धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोपियों को असला उपलब्ध करवाने के आरोपी रजत वासी उमरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश कारागार भेज दिया। आरोपी के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले पहले भी दर्ज हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *