करनाल, 05 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) करनाल की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष पराग गाबा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, विभिन्न जोनों के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में पिछले समय के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर आगे की पूरी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की भूमिका और आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही मंडल स्तर के बाद संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत करने की कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, जिम्मेदारियां तय करने और संगठन को सीधे जन-जन से जोड़ने की दिशा में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन तभी मजबूत होगा, जब उसकी ताकत केवल जिला या मंडल स्तर पर नहीं, बल्कि हर बूथ तक दिखाई देगी। आने वाले समय में संगठन के विस्तार और मजबूती का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। मंडल अध्यक्षों के बाद बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि जनता के बीच कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि मासिक समीक्षा बैठक केवल बीते कार्यों का हिसाब लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय की दिशा और रणनीति तय करने का महत्वपूर्ण मंच है। संगठन की कमियों को दूर करने, कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां देने और आमजन के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर काम किया जाएगा।
पराग गाबा ने कहा कि मजबूत मंडल, सक्रिय बूथ और जनता से सीधा जुड़ा कार्यकर्ता—यही कांग्रेस संगठन की असली ताकत है। हमारा प्रयास रहेगा कि संगठन की आवाज हर बूथ से उठे और कांग्रेस का कार्यकर्ता हर व्यक्ति के सुख-दुख में उसके साथ खड़ा दिखाई दे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में पराग गाबा, जोगिन्दर वाल्मीकि, बिंदर पोसवाल, दिलशेर डाचर, ललित अहूजा, पंकज गाबा, संदीप महाजन (दीपक), रजत लाठर, नवनीत रंधावा, सुरेश चौधरी, विनोद तितोरिया, अशोक दुग्गल, सुरेन्द्र नंबरदार, परवीन पुनिया, युवराज सिंह भट्टी, विनोद शर्मा, शेर सिंह डबरी, कपिल ठाकुर, जितेंद्र पांचाल, पृथ्वी राज भट्ट, शारदा सिंधु, सपना राणा, ईशा शर्मा, नरेन्द्र कुमार अग्घी (जोगा जी), कृष्ण सोलंकी, सुरेश काछवा, रामेश्वर कश्यप, बिट्टू कश्यप, रौनक राम, विकास काम्बोज, सुदेश शर्मा, रोहताश, सुरेखा, रमेश जोगी, वीरेन्द्र पुनिया, जसमेर सिंह, जिले सिंह, दामोदर, बलवंत सिंह, सलीम, संदीप कुमार, भारत भूषण, नरेश कुमार एवं पुरुषोतम कुमार सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *