कुरुक्षेत्र 5 अगस्त हरियाणा कौशल विकास मिशन कुरुक्षेत्र के जिला कौशल समन्वयक ने कहा कि हरियाणा सरकार के हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) के अंतर्गत युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से हेल्थकेयर सेक्टर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश पंजीकरण आरंभ कर दिया गया है। इन पाठयक्रमों का संचालन एचएसडीएम के ट्रेनिंग पार्टनर टेक्नोलॉजी एजुकेशन एंड रिसर्च इंटीग्रेटिड इंस्टीट्यूट (टेरी) के द्वारा उनके संस्थान टेरी गांव बारना नौंवा माईलस्टोन कैथल रोड कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों में ड्रेसर जिसके लिए योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसी प्रकार फ्लेबोटोमिस्ट पाठ्यक्रम के लिए 12वीं पास, इमरजेंसी केयर सहायक के लिए 10वीं पास औश्र एनएसक्यूएफ लेवल 1 ड्रेसर (मेडिकल) के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव, डिप्टी डयूटी मैनेजर-पेशेंट रिलेशन सर्विसेज के लिए स्नातक पास या 12वीं पास के साथ-सथ 3 वर्ष का संबंधित अनुभव है। इसके साथ-साथ इच्छुक युवा हरियाणा का निवासी होना चाहिए, आयु 16 वर्ष से 40 वर्ष के बीच, बेरोजगार या स्कूल/कॉलेज ड्रॉपआउट, मुख्यमंत्री अंत्योदय योजना के तहत पात्र और महिलाओं, दिव्यांगों, ट्रांसजेंडर, पुनर्वासित बंधुओं मजदूरों, तस्करी के पीडि़तो, एचआईवी पीड़ितों आदि के लिए आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि इन कोर्सों के लिए सारा खर्च हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण एवं प्रमाणन प्रदान किया जाएगा। इसके तहत वे अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैब, ट्रामा सेंटर एंबुलेंस सेवाओं तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए युवा मोबाईल नंबर 99967-83001 और 99967-83002 पर संपर्क कर सकते है।
