कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमा मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी अमन कुमार वासी बांगडो जिला कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़ा से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 28 नवम्बर 25 को अजय कुमार वासी समसपुर जिला कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 28 नवम्बर 25 को वह अपनी मोटरसाईकिल एचआर-07-जेड-2928 पर अपने बच्चों को गीता जयंती दिखाने ब्रह्मसरोवर पर आया था। वह अपनी मोटरसाईकिल को  पार्किंग मे खडी करके ब्रह्मसरोवर पर अंदर चला गया। करीब एक घण्टा बाद जब उसने बाहर आकर देखा तो उसकी मोटरसाईकिल वहां पर नही मिली, जिसे कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा द्बारा की गई।

          दिनाक 2 अगस्त 2026 अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में मुख्य सिपाही महेश  कुमार, मंदीप सिंह व सिपाही  गौरव की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी अमन कुमार वासी बांगडो जिला कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *