कुरुक्षेत्र पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने हत्या के प्रयास मामले में माननीय अदालत से भगोड़े आरोपी अजय उर्फ़ काली वासी दीदार नगर थानेसर कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अजय उर्फ़ काली को वर्ष 2021 को थाना शहर थानेसर में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में विधी अनुसार गिरफ्तार किया गया था। माननीय अदालत की सुनवाई के दौरान आरोपी अजय उर्फ़ काली ने बेल जम्प कर गैर हाजिर हो गया था। जिस पर माननीय अदालत श्री अनिल कुमार अनमोल कक्कड़ एडीएसजे कुरुक्षेत्र की अदालत द्वारा आरोपी को दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पीओ/बेल जम्पर  घोषित किया गया था। जिस सबंध मे पुलिस द्बारा आरोपी की तलाश की जा रही थी।

           दिनांक 3 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, लखन सिंह, गुरबक्श व मुख्य सिपाही दिनेश कुमार की टीम ने हत्या के प्रयास मामले में माननीय अदालत से भगोड़े आरोपी अजय उर्फ़ काली वासी दीदार नगर थानेसर कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *