कुरुक्षेत्र 3 अगस्त नगराधीश आशीष कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों की शिकायतों को निर्धारित समय अवधि के अंदर निपटाने का प्रयास किया जाए। इस विषय को सभी अधिकारी विशेष फोकस रखकर कार्य करेंगे। इतना ही नहीं शिकायतों को पोर्टल पर भी अपडेट किया जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारियों का प्रयास रहे कि कोई भी शिकायत आवेर डीयू ना हो और प्रत्येक शिकायत का समाधान करने के उपरांत एटीआर रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करे।
नगराधीश आशीष कुमार सोमवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तय समय सीमा के अंदर संबंधित शिकायतों का निपटारा करें। जिन विभागों की शिकायतें लंबित पड़ी हुई है, उनका जल्द समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डाले।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा का सशक्त माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने भी पुलिस विभाग से संबंधित समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी समस्या का समाधान किया जाए। उस समस्या से संबंधित शिकायतकर्ता को दूरभाष के माध्यम से सूचना जरुर दी जाए। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, सीएम एमिनेंट पर्सन गगन कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *