करनाल, 3 अगस्त। वॉयस ऑफ इंडिया-द म्यूजिक पीपल एवं नवचेतना मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 26वीं रफी-किशोर नाइट रविवार को देर सांय डॉ. मंगल सेन ऑडिटोरियम में संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, आशा भोंसले और सुमन कल्याणपुर के सदाबहार गीतों से सजी इस संगीतमय शाम में कलाकारों की एक से बढक़र एक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजता रहा।

इस वर्ष का आयोजन पद्म विभूषण आशा भोंसले और पद्म भूषण सुमन कल्याणपुर को समर्पित रहा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उनकी धर्मपत्नी रेशमा कल्याण भी मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में करनाल विधायक जगमोहन आनंद, असंध विधायक योगेंद्र राणा, महापौर रेणु बाला गुप्ता  तथा हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कवींद्र राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता नवचेतना मंच के अध्यक्ष एस.पी. चौहान ने की। इस अवसर पर डॉ. रीटा कालरा, डॉ. संजय कालरा, संगीतकार कृष्ण अरोड़ा, रेडियो उद्घोषक महेश शर्मा, चंद्र मेहता और संदीप साहिल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि आज 26वीं रफी-किशोर नाइट में कलाकारों ने महान ख्याति प्राप्त कलाकारों के गीत प्रस्तुत करके उनकी याद को ताजा किया है। इसलिए आज की शाम बहुत ही खास है। वे स्वयं भी कला प्रेमी हैं और कला व कलाकारों का सम्मान करते हैं। इतना ही नहीं स्वयं उनकी धर्मपत्नी रेशमा कल्याण भी साहित्य से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति एक ऐसा माध्यम है जो समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करती है और भाईचारे, आपसी प्रेम-प्यार को मजबूती प्रदान करता है। ऐसे में कला और संस्कृति को जीवित रखना जरूरी है। इस कार्य में वॉयस ऑफ इंडिया-द म्यूजिक पीपल एवं नवचेतना मंच का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने आयोजकों को आश्वस्त किया कि आप अच्छे लक्ष्य के लिए कार्य कर रहे हैं, उनके इस प्रयास में वे भी सहभागी रहेंगे और अर्थव्यवस्था प्रबंधन को लेकर सरकार से बातचीत करेंगे और समाज भी कला व संस्कृति की मजबूती के लिए अपना सहयोग दे। उन्होंने समारोह के दौरान भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित सुरेश गंधर्व को प्रतिष्ठित पंडित जसराज सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि नवचेतना मंच और वॉयस ऑफ इंडिया वर्षों से संगीत की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं। विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि संगीत दिलों को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस तरह के आयोजनों से युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण बनाते हैं।

इन कलाकारों ने बांधा समां
मंच पर चंद्र मेहता, रंजीत बंगा, अर्शिया (युगल), यूसुफ, डॉ. अभय सूद, डॉ. शालिनी मेहता, अमृत पाल, केशव एवं रेखा सुखीजा, शालू, आर.पी. सिंह, केशव एवं डॉ. शालिनी मेहता, एकता, रेखा सुखीजा, द्विसाद, मीना एवं राजीव, एस.पी. चौहान, जगदीप डांडा, पूजा, संजीविता मालाकार, एकता एवं देव शर्मा तथा राजीव गोयल ने सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर सांय मंत्रमुग्ध रखा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *