बाबैन, राकेश शर्मा।
पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबैन में विद्यार्थियों में सुंदर लेखन, हिंदी भाषा के प्रति रुचि तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की लिखावट, अक्षरों की सुंदरता एवं प्रस्तुति के आधार पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान का चयन किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती भावना सेठी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सुंदर लेखन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भाषा कौशल को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरजीत सैनी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य तथा रचनात्मकता का विकास करती हैं और उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
बॉक्स
कक्षा 1 में प्रथम स्थान अश्मीत, द्वितीय रूहानी,
कक्षा 2 में प्रथम स्थान मनप्रीत, द्वितीय स्थान वर्णिका,कक्षा 3 प्रथम स्थान सेजल, द्वितीय स्थान मनमीत कौर, कक्षा 4 प्रथम लावण्या, द्वितीय स्थान यशप्रीत सैनी, कक्षा 5 प्रथम स्थान विधि, द्वितीय स्थान रिधिमा,कक्षा 6प्रथम स्थान हर्षिता, द्वितीय स्थान दिवांश, कक्षा 7 प्रथम स्थान गुंजन, द्वितीय स्थान पलक, कक्षा 8 प्रथम स्थान परी, द्वितीय स्थान हिमानी,कक्षा 9 प्रथम स्थान खुशी, द्वितीय स्थान सिद्धेश गर्ग, कक्षा 10 प्रथम स्थान कृति रानी, द्वितीय स्थान शगुन, कक्षा 11 (आर्ट्स) प्रथम स्थान रोहिणी, द्वितीय स्थान लवप्रीत कौर,कक्षा 11 (कॉमर्स) प्रथम स्थान यशप्रीत, द्वितीय स्थान सिमरन
कक्षा 11 (नॉन मेडिकल) प्रथम स्थान सुखमन सिंह, द्वितीय स्थान जानवी गोयल,कक्षा 12 (आर्ट्स) प्रथम स्थान आंचल, द्वितीय स्थान  जानवी,कक्षा 12 (कॉमर्स)प्रथम स्थान तमन्ना, द्वितीय स्थान मयंक साहू,कक्षा 12 (नॉन मेडिकल): प्रथम स्थान रिया चहल, द्वितीय स्थान योगिता ने प्राप्त किया।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *