कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) द्वारा चलाए जा रहे “ओपीएस संकल्प-2026” अभियान के अंतर्गत जिला प्रधान डॉ. तरसेम कौशिक ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरौट तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवीदासपुरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्राध्यापकों एवं शिक्षक साथियों से संवाद कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया तथा सभी शिक्षकों से इस जनहित की मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। डॉ. तरसेम कौशिक ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक स्थिरता का आधार है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना (NPS) कर्मचारियों के भविष्य को अनिश्चित बनाती है, जबकि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य प्रदान करती है। उन्होंने सरकार से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में शीघ्र पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि यह कर्मचारियों की वर्षों पुरानी न्यायोचित मांग है। उन्होंने कहा कि “ओपीएस संकल्प-2026” अभियान के माध्यम से जिले के प्रत्येक विद्यालय में जाकर शिक्षकों से संवाद किया जा रहा है और हस्ताक्षर अभियान के जरिए सरकार तक कर्मचारियों की एकजुट आवाज़ पहुँचाई जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से “एक हस्ताक्षर • पुरानी पेंशन बहाली का सशक्त संकल्प” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरिता, मीनू गुप्ता, प्रदीप सैनी, मंजू रानी, दीपिका, रीना, सीमा मदान, जयप्रीत कौर, वंदना, पिंकी, रोहताश, अनीता, राजेंद्र, रेखा, अनुराधा, मनोज, प्रवीण कुमारी, मंजू, सुनील, सतपाल तथा रवि सहित अनेक प्राध्यापक एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे। सभी ने पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में हस्ताक्षर कर अभियान को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। डॉ. तरसेम कौशिक ने कहा कि हसला का “ओपीएस संकल्प-2026” अभियान जिले के प्रत्येक विद्यालय तक पहुँचाया जाएगा और पुरानी पेंशन बहाली तक यह जनजागरण अभियान पूरी मजबूती के साथ निरंतर जारी रहेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *