करनाल, 31 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का विधिवत प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारूप मतदाता सूची का गहन परीक्षण कर वास्तविक मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके तथा कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा सभी ईआरओ उपस्थित रहे। बैठक में डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 1225661 मतदाताओं का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान 210530 मतदाताओं के प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके। इनमें 53523 मतदाताओं की मृत्यु, 46206 मतदाता अनुपस्थित, 95141 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित, 2691 अन्य श्रेणी तथा 12969 मतदाता डबल वोट के रूप में पाए गए।
उन्होंने बताया कि जिले में 1015131 मतदाताओं का डाटा डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जबकि 122041 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी। इसके अतिरिक्त 146820 मतदाताओं के रिकॉर्ड में डाटा मिसमैच अथवा अन्य तकनीकी विसंगतियां पाई गई हैं। ऐसे कुल 268861 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। संबंधित मतदाताओं को निर्धारित प्रपत्र भरकर 30 अगस्त 2026 तक संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के समक्ष उपस्थित होकर अपने विवरण का सत्यापन कराना होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि जिन मतदान केंद्रों पर अभी तक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बीएलए, बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर अप्रमाणित, स्थानांतरित एवं अपात्र मतदाताओं के सत्यापन में सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां की जाएंगी दर्ज
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में 31 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिन नागरिकों की आयु 1 जुलाई, 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है तथा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम, फोटो अथवा अन्य विवरण में संशोधन तथा उसी विधानसभा क्षेत्र में पते में परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाएगा। वहीं मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध परीक्षण एवं निपटारा किया जाएगा। दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद संशोधित एवं अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 3 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा।
नागरिक किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर करें संपर्क
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक आवेदन प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं। नागरिक किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक संपर्क कर सकते है।
आयोग द्वारा स्वीकृत दस्तावेजों की सांकेतिक सूची
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा प्रारंभिक प्रकाशित मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने व सत्यापन के लिए निर्धारित 12 दस्तावेजों की सूची जारी की गई है जिनमें किसी भी केंद्र सरकार/राज्य सरकार/पीएसयू के नियमित कर्मचारी/पेंशनभोगी को जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/पेंशन भुगतान आदेश, 01.07.1987 से पहले भारत में सरकार/स्थानीय अधिकारियों/बैंकों/डाकघर/एलआईसी
बैठक में एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, एसडीएम इंद्री डॉ. रमन गुप्ता, एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार, एसडीएम असंध सुमित सिहाग, चुनाव तहसीलदार सुदेश राणा सहित बीजेपी से प्रवीन लाठर, कांग्रेस से जोगिंदर वाल्मीकि, एसडवोकेट आनंद चौहान, बीएसपी से रामपाल, सीपीआई से जिले सिंह, जगपाल राणा, आईएनएलडी से विशाल मौजूद रहे।
आमजन इन स्थानों पर कर सकते हैं दावे और आपत्तियां प्रस्तुत
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ अनुसार सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। आमजन अपने दावे व आपत्तियां संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नियुक्त अधिकारियों को विशिष्ट मतदान केंद्र आवंटित किए गए हैं। आम जनता, मतदाता एवं संबंधित पक्ष किसी भी प्रकार की सुनवाई, दावों एवं आपत्तियों के लिए निर्धारित स्थानों पर संपर्क कर सकते हैं।
नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए
नीलोखेड़ी के तहसीलदार संदीप (92794-90053)राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरावड़ी में बूथ नंबर 119-121, 122-125, 152-170 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। बीडीपीओ साहब सिंह (89300-02020)राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सावंत में बूथ नंबर 41-42, 56-59, 63-65, 126-131, 133-135, 151, 171-175 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। नायब तहसीलदार भारत भूषण (94162-50141) नीलाखेड़ी के नायब तहसीलदार कोर्ट रूम में बूथ नंबर 15-40 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। नायब तहसीलदार निसिंग सुरेश (89500-50011) नीलाखेड़ी के नायब तहसीलदार राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल बस्तली में बूथ नंबर 136-144, 177-192 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इसी प्रकार नायब तहसीलदार निगधू साहिल अरोड़ा (98710-58313)राजकीय सीनियर सेंकेंडरी स्कूल निगदू में बूथ नंबर 1-14, 43-55 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। तरावड़ी के नगर पालिका सचिव अजीत (98963-67354) नगर पालिका कार्यालय तरावड़ी में बूथ नंबर 92-98, 101-118 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। नीलोखेड़ी के नगर पालिका सचिव राहुल (99968-82888) पीएम श्री संस्कृति राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नीलोखेड़ी में बूथ नंबर 66-91, 99 व 100 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। नगरपालिका निसिंग के सचिव शैलेंदर शर्मा (97283-04767) राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोंदर में बूथ नंबर 209-230 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इसी प्रकार निसिंग बीडीपीओ शिखा (70273-74898) राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निसिंग में बूथ नंबर 145-150, 176, 193-208 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगी।
इंद्री विधानसभा क्षेत्र में
तहसीलदार विनोद कुमार (94160-84400) तहसील कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 1-16, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर रजत (88139-29293) वन विभाग कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 17-32, बीडीपीओ गुरमलक सिंह (98589-34000) बीडीपीओ कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 33-49, एसडीई संजीव तंवर (94166-63227) पीडब्ल्यूडी एसडीई कार्यालय करनाल में बूथ नंबर 50 से 62, नायब तहसीलदार गौरव(91385-22523) तहसील कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 63 से 74, बीएओ अश्विनी कम्बोज (81681-40732) खंड कृषि कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 77 से 91, नगर पालिका सचिव धर्मबीर (81689-12679) नगर पालिका कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 92 से 109, एसडीओ विद्युत निगम युवराज (93547-26321) विद्युत निगम कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 101 से 126, मार्किट कमेटी सचिव अमित (70823-36397) मार्किट कमेटी कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 127 से 142, एसडीओ पीडब्ल्यूडी रोहताश (98968-25488) पीडब्ल्यूडी कार्यालय करनाल में बूथ नंबर 143 से 158, एस डीओ पब्लिक हेल्थ अर्पित (94682-64736) पब्लिक हेल्थ कार्यालय इंद्री में बूथ नंबर 159 से 176, शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल महिंदर बागी (74162-57437)कॉलेज परिसर में बूथ नंबर 177 से 190, एसडीओ सिंचाई विभाग जगबीर सिंह (97294-49241) सिंचाई विभाग कार्यालय में बूथ नंबर 191 से 205 व एसडीओ पंचायती राज हिमांशु (80537-24001) पंचायती राज कार्यालय में बूथ नंबर 206 से 220 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
करनाल विधानसभा क्षेत्र में
तहसीलदार कृष्ण कुमार (94163-97910) राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में बूथ नंबर 18-35 व 120-121, बीडीपीओ मोनिका (93068-09632) पंचायत घर, कछवा में बूथ नंबर 1 से 9 व 12, नायब तहसीलदार राजेश खुराना (98123-30182) राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, अर्बन एस्टेट, सेक्टर-13 में बूथ नंबर 36-47, 71-73, 108-111, एसडीओ सिंचाई नितिन गर्ग (94664-87613) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुराने बस स्टैंड के पास में बूथ नंबर 118-119, 124-129, 215, 132, 137-145, बीएओ गौरव (94166-39696) प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में बूथ नंबर 64 से 70, 74 से 81, 85 व 87, नगर निगम के एमई रमन कुमार (97291-49189) गवर्नमेंट आईटीआई में बूथ नंबर 82 से 84, 219 से 225, वॉटर सर्विसिज के कार्यकारी अभियंता विकास (98184-71706) पंडित चिरंजी लाल गवर्नमेंट कॉलेज में बूथ नंबर 48 से 53, 57 से 59, 97 से 103, यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता रमेश (93547-61637) आर एस पब्लिक स्कूल मीराघाटी में बूथ नंबर 54 से 56, 60 से 63, 96, 104 से 107, 112 से 117 व 122-123, सीएडीए के कार्यकारी अभियंता अजय (94674-44401) राजकीय कन्या पीजी कॉलेज में बूथ नंबर 130-131, 146 से 148, 150 से 155, 213-214, 216 से 218, कार्यकारी अभियंता नीरज (99918-31221) एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ नंबर 133 से 136, 195 से 199, 204 से 208, 211-212, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता विश्वनाथ (98180-25971) विश्व भारती मॉडल स्कूल गली नंबर 3 शक्ति नगर में बूथ नंबर 165 से 171, 188 से 190, 200 से 203, 209-210, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता अभिषेक (72060-04222) राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर न्यू ब्लॉक में बूथ नंबर 149, 156 से 164, 172 से 179, 180 से 182, 187, 191-194, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता (98962-56005) कनिका पब्लिक स्कूल विकास कॉलोनी में बूथ नंबर 86, 88 से 95, 226 से 234, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ संजीव (94166-63227) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबरी में बूथ नंबर 10-11, 13 से 17, 183 से 185 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबरकी कलां के प्रिंसीपल सुरेंद्र यादव (98734-38277) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबरकी कलां में बूथ नंबर 1-18, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ दिनेश दुहन (99925-43580) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेखपुरा सुहाना में बूथ नंबर 19-24 व 50-58, सिंचाई विभाग के एसडीओ विजय सैनी (94661-55300) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,सुभरी में बूथ नंबर 25-32 व 46-49, रोडवेज जीएम कुलदीप सिंह (94169-65851) प्रकाश पब्लिक स्कूल फूसगढ़ में बूथ नंबर 33 से 45, पंचायती राज के एसडीओ जयभगवान (89506-00041) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतपुर कलां मे बूथ नंबर 59 से 73, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुटेल के प्रिंसीपल जोगिंदर सिंह (98135-28102)गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुटेल में बूथ नंबर 74 से 82, 100 से 107, बीडीपीओ सोमवीर (98134-45043) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाहा में बूथ नंबर 83 से 99 व 138 से 140, मार्केट कमेटी सचिव सरीन (94669-03894) मार्केट कमेटी कार्यालय में बूथ नंबर 108 से 111 व 130 से 135, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौरा की प्रिंसीपल रेखा (94169-88812) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौरा में बूथ नंबर 112 से 124, गवर्नमेंट कॉलेज ग्यानपुरा घरौंडा के प्रिंसीपल सुरेंद्र (94167-41555) गवर्नमेंट कॉलेज ग्यानपुरा घरौंडा में बूथ नंबर 125 से 129 व 200 से 203, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फुरलक के प्रिंसीपल जगदीश नैन (79883-32040)गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फुरलक में बूथ नंबर 136 से 137, 141 से 148 व 204 से 210, नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश (90275-57551) नगर पालिका कार्यालय घरौंडा में बूथ नंबर 149-163, यूएचबीवीएन के एसडीओ दीपक गर्ग (93547-26240) यूएचबीवीएन कार्यालय में बूथ नंबर 164 से 180, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ताड़ा के प्रिंसीपल प्रगट सिंह (90501-32611) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ताड़ा में बूथ नंबर 181 से 199, नायब तहसीलदार घरौंडा अरविंद यादव (94664-68327) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुढ़ा में बूथ नंबर 211 से 219, गवर्नमेंट सीनियर सेंकेंडरी स्कूल कैमला के प्रिंसीपल सुनील कुमार (99962-67538)गवर्नमेंट सीनियर सेंकेंडरी स्कूल कैमला में बूथ नंबर 220 से 233, गवर्नमेंट सीनियर सेंकेंडरी स्कूल फरीदपुर के प्रिंसीपल गजेंद्र (96717-28025) गवर्नमेंट सीनियर सेंकेंडरी स्कूल फरीदपुर में बूथ नंबर 234 से 250 कें दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
असंध विधानसभा क्षेत्र में
बीडीपीओ उमेद सिंह (94162-94122) बीडीपीओ कार्यालय चिड़ाव में बूथ नंबर 1 से 26, सिंचाई विभाग के एसडीओ यशवीर सिंह (98124-32322) पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुंडला में बूथ नंबर 27-51, यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता विशाल गोयल (93547-93049) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेखपुरा में बूथ नंबर 52-77, पंचायत विभाग से नवीन (97291-96208) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रहाड़ा में बूथ नंबर 78-102, नायब तहसीलदार राधेश्याम (94167-76100) गवर्नमेंट हाईस्कूल जबाला में बूथ नंबर 103 से 127, पंचायती राज के एसडीओ जगबीर सिंह (98963-77500) बीडीपीओ कार्यालय मूनक में बूथ नंबर 128 से 150, नायब तहसीलदार परमजीत (99921-82058) तहसील कार्यालय बल्ला में 151 से 162, पब्लिक हेल्थ के एसडीओ राकेश (72060-00828) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सालवन में बूथ नंबर 163 से 180, तहसीलदार नवजीत कौर (83750-15759) तहसील कार्यालस असंध में बूथ नंबर 181 से 202, नगर पालिका सचिव प्रदीप (94166-12092) नगर पालिका कार्यालय असंध में बूथ नंबर 203 से 225 और रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर संजीव (70277-72140) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अरडाना में बूथ नंबर 226 से 247 के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र एवं अधिकारी के कार्यालय में जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या अन्य संबंधित कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं
