कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में सावन महीने का नियमित पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक चल रहा है।
शुक्रवार को सावन पूजन एवं सावन पार्थिव शिवलिंग अभिषेक के यजमान नाजर सिंह, नरेश काजल, गुरविंदर कौर, गोपाल गिरी, विजय गिरी, उद्धव, जरनैल सिंह, विश्वनाथ पुरी, भाणा राम व मास्टर राम कुमार इत्यादि ने पूरे विधि विधान से पूजन किया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन महीने में भगवान शंकर और माता पार्वती की विशेष कृपा रहती है। सावन महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है तथा भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं। सावन महीने में भगवान शिव अपने परिवार के साथ भक्तों के बीच रहते हैं। यजमान परिवार ने पार्थिव शिवलिंग अभिषेक के उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी अमरनाथ, स्वामी रामनाथ पुरी, विकास, बिल्लू पुजारी, रीटा, निशा व बबिता इत्यादि भी मौजूद रहे।
