कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस प्रतियोगिता में जय राम पब्लिक स्कूल की नवमी कक्षा की छात्रा रूप प्रीत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। छात्रा के पोस्टर की मौलिकता, रचनात्मक और पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति की निर्णायकों ने सराहना की। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल और अन्य अध्यापिकाओं ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
