कुरुक्षेत्र 29 जुलाई राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहोवा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि संस्थन में 30 जुलाई 2026 को जॉब मेला/कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब मेला में गोदरेज एंड बॉयज मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड मोहाली मुख्य रुप से भाग लेंगी व छात्रों का मौके पर ही साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जॉब मेले में सभी व्यवसायों से पास आउट छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकेंगे। पास आउट छात्र-छात्राएं अपने ओरिजनल दस्तावेजों के साथ सुबह 10 बजे संस्थान में पहुंचकर अपना-अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करे।
