रेवाड़ी के सनग्लो इंटरनेशन लस्कूल में पढ़ने वाले छात्र देवांशु ने देश और प्रदेश में अपना और अपने जिले का नाम रोशन किया है. मूल रूप से हरियाणा के जिला झज्जर के गांव हसनपुर निवासी और पिछले 25 साल से रेवाड़ी में रह रहे देवांशु पंडित ने थाईलैंड में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर नामरशन किया है. देवांशु पंडित कि इस उपलब्धि के बाद इलाके में जश्न का माहौल है. मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट से सीधा रेवाड़ी सनग्लो स्कूल पहुंचने पर फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया. बैरल अपनी उपलब्धि के लिए देवांशु का परिवार और विद्यालय की आजकल चर्चा है। देवांशु ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मेहनत तथा माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है.
सनग्लो इंटरनेश स्कूल के निदेशक वीपी यादव और चेयरपर्सन शारदा यादव आदि ने देवांशु को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने बताया कि छोटी उम्र में एक छोटे से शहर से राष्ट्रीय और आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचना, इस बेटे की मेहनत और लगन को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि देवांशु कई खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। युवा के परिजन सुशील पंडित ने कहा कि उनका परिवार मूल रूप से गांव हसनपुर जिला झज्जर का निवासी है मगर गत 25 सालों से रेवाड़ी सेक्टर एक हाउसिंग बोर्ड में रहता है। देवांशु पंडित पुत्र सुशील पंडित ने थाईलैंड में आयोजित एआरएम बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इंडिया की ओर से खेलकर गोल्ड मेडल जीतकर अपने शहर, हरियाणा प्रदेश और भारत देश का नाम रोशन किया है। उनका चयन टीम इंडिया के लिए हुआ है। ये प्रतियोगिता थाईलैंड में 24 से 26 जुलाई तक आयोजित हुई। देवांशु और उनके परिवार को बधाई देने वाले लोग लगातार पहुंच रहे हैं। विद्यालय के निदेशक बीपी यादव ने सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि आज देश में युवा ताकत का डंका बज रहा है। हाल के नई दिल्ली के घटनाक्रम में को लेकर उन्होंने कहा कि वैसे तो हर व्यक्ति राजनीति से जुड़ाव रहता है। वे पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं। मगर युवाओं की सोच के देश के नीति निर्माताओं को समझना होगा।
उन्होंने कहा कि युवा देश की तरक्की में अभिन्न योगदान देने को उत्सुक है और उसकी शक्ति को रचनात्मक दिशा में ले जाने की जरूरत है और अभिभावकों को भी युवाओं पर अपनी रुचि थोपने की बजाए उनकी इच्छा को जानकर आगे कदम बढ़ाना चाहिए।
बता दें विजेता युवा देवांशु का रेवाड़ी पहुंचने पर जोरदार स्वागत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आगामी बुधवार को इस संबंध में ब्रह्मगढ़ में एक सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। उधर रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी जसवंत सिंह बावल, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, डा. अनिल, जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, आनंद सिंह रोहड़ाई और संजय पहलवान ने देवांशु को बधाई दी है।
