कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला के सभी उप नागरिक अस्पतालों, सभी सीएचसी में एक दिवसीय चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में नागरिकों के स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, वहीं हेपेटाइटिस बीमारी से बचाव, स्वच्छता और पौधारोपण के प्रति जागरूक भी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने जारी एक प्रेस नोट में कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा पंचकूला के अतिरिक्त निदेशक ने शिविरों का आयोजन किया गया। इस शिविरों में हैपेटाइटिस संबंधित बचाव, लक्षणो के बारे में जागरूकता किया गया। चिकित्सकों ने उपस्थित जनसमूह को हेपेटाइटिस के लक्षण, कारण, बचाव व उपचार के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही नागरिकों को प्रेरित किया गया कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
