अम्बाला, 27 जुलाई।
माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), अम्बाला की सचिव श्रीमती गीतांजली गोयल जी के मार्गदर्शन एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव, डीएलएसए, अम्बाला के कुशल पर्यवेक्षण में आज बच्चों के संरक्षण से संबंधित प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्सेज अधिनियम, 2012 विषय पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर बुलिंग, डिजिटल शोषण, शिकायत एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया, तथा पीडि़त सहायता सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर वे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पैनल पीएलवी नेहा परवीन द्वारा किया गया।
अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हेल्प लाइन नंबर: 0171-2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर: 15100 पर संपर्क किया जा सकता है ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *