कुरुक्षेत्र,27 जुलाई : सांस्कृतिक,सामाजिक एवं मनोरंजक संगठन गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भव्य संगीतमयी कार्यक्रम “विजयी भव” का भव्य आयोजन रविवार सांय
पंचायत भवन सभागार में
संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए सचिव सुनील अंगीरस ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर बाद 3 बजे रक्तदान शिविर से हुआ जिसमें लायन्स क्लब कुरूक्षेत्र के प्रधान संदीप अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों और सेवानिवृत्त सैनिकों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में जन सहयोग संस्था के संस्थापक मास्टर जितेंद्र,उपाध्यक्ष लाला नितेश मंगल और मित्रजन सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष गर्ग व उपाध्यक्ष अमित गर्ग
द्वारा सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। लायन्स क्लब के प्रधान संदीप अरोड़ा ने बताया कि शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर लगाना शहीदों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। हम अपने समाज में रहते हुए भी देश के जरूरतमंद मरीजों और जरूरतमंद परिवारों की मदद करके देश सेवा कर सकते हैं। सायं 4 बजे पंचायत भवन सभागार में भारतमाता-सरस्वती वंदना उपरांत सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ गुदगुदी जंक्शन,लायन्स क्लब कुरूक्षेत्र,वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन हरियाणा और फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन हरियाणा के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पवन सैनी,महासचिव ऋषिराम शर्मा,फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन,हरियाणा के प्रधान अवनी गुप्ता,चेयरमैन धर्मपाल सैनी ने कारगिल योद्धाओं और सेवानिवृत्त सैनिकों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ ने की। कार्यक्रम में नगर परिषद् थानेसर की पूर्व चेयरपर्सन उमा सुधा,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री निशि गुप्ता और कुरूक्षेत्र महिला कांग्रेस अध्यक्षा(ग्रामीण) मीना शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। गुदगुदी जंक्शन समूह कुरूक्षेत्र की महिला शाखा प्रभारी पुष्पा कंसल व रेणु शर्मा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन,हरियाणा के प्रधान अवनी गुप्ता ने कहा कि हमारे सैनिकों ने माइनस डिग्री तापमान और बेहद कठिन पहाड़ियों पर दुश्मनों से मुकाबला किया और ‘ऑपरेशन विजय’ को पूरा किया। देश की रक्षा के लिए हमारे जवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए ताकि हम सब आज सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण में साँस ले सकें।हम न केवल उन वीरों को बल्कि उनके परिवारों के साहस को प्रणाम करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ खोया या अपने प्रियजनों को भेजा। इन सैनिकों की वीरता की गाथाएँ आने वाली हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पवन सैनी ने पूर्व सैनिकों की ओर से गुदगुदी जंक्शन समूह के अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ को देशसेवा करने वाले सैनिक की उपाधि देकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। म्यूजिकल ग्रुप “गाता रहे मेरा दिल” के
तत्वाधान में  कुरूक्षेत्र,यमुनानगर,शाहाबाद मारकंडा और नरवाना के 15 गायकों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों में देश प्रेम का जज्बा पैदा किया। ग्रुप इंचार्ज सुनील भटनागर,कार्यक्रम अधिकारी पंकज शर्मा,संजीव सीकरी मित्तल,डॉ.स्वरित शर्मा,सीमा छाबड़ा,रेणु,संदीप सहगल,सचिन शर्मा,रामकुमार नायक,विकास शर्मा,रूबल शर्मा मथाना,संदीप बक्शी,सुरेश कुमार और पी सी मंगल के गीत काफी सराहे गए। मंच का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी बलजीत चावला ने शब्दों को बहुत ही खूबसूरती से पिरोकर किया। सभी पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। सांय 7 बजे लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक बोर्ड अधिकारी आर आर शर्मा,पूर्व वायु सैनिक अजय शर्मा,कर्मवीर,जसवंत, डी आर कश्यप,सुरेन्द्र सैनी, करनैल सिंह,सुनील कम्बोज,चेतराम सैनी,सूबेदार मेजर रविन्द्र कौशिक,पार्षद सतीश गर्ग,अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला,
स्व.मेहरचंद मेहंदीरत्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन पंकज अरोड़ा, लायन्स क्लब के प्रधान संदीप अरोड़ा,विकास गोयल, डॉ.सुरेन्द्र मेहता,मंदीप सग्गू,राजेश आनन्द,चंद्रशेखर अत्री,सुरेन्द्र ढींगरा,हरदीप सिंह संजू,
सतपाल शर्मा,गगन चोपड़ा,
विजय बजाज,सुरेन्द्र सुधा,गुदगुदी जंक्शन
कुरूक्षेत्र जिला प्रभारी कुलदीप चोपड़ा,कुरूक्षेत्र नगर प्रभारी नवीन बंसल,गुलशन ग्रोवर,अशोक गर्ग गोगी,श्याम जुनेजा,गगनदीप ढींगरा,राकेश कंसल,नितिन सिंगला और प्रवीण गोयल आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *