कुरुक्षेत्र 27 जुलाई उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस शिविर में हर समस्या का गंभीरता के साथ सुना जा रहा है और मौके पर ही संबंधित विभाग के माध्यम से समस्या का समाधान भी किया जा रहा है। इस शिविर की एक-एक समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समय रहते शिविर का फायदा मिल सके।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने समाधान शिविर में क्रिड व अन्य विभागों से संबंधित लोगों की शिकायतों को सुना तथा उनका समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस शिविर की एक-एक समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समय रहते शिविर का फायदा मिल सके। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में शिकायतें निपटाने के बाद भी निगरानी कमेटी फीडबैक के लिए शिकायतकर्ताओं से संपर्क करती है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ना होने पर शिकायत को दोबारा सुनवाई के लिए ओपन किया जाता है। इसलिए शिकायतों के समाधान करने में अधिकारी गंभीरता बरतें। इन शिकायतों का निपटाने करने में जिस विभाग और अधिकारी की लापरवाही मिलती है, उस पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों में से अधिकारी सबसे पहले अपने विभाग की अधिक समय से लंबित शिकायतों का निपटान किया जाए। इस मौके पर डीडीपीओ विकास कुमार, डीएफएससी नरेश कुमार, जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
