कुरुक्षेत्र पुलिस ने महिला से बैग छीनने का आरोपी को किया गिरफतार है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने महिला से बैग छीनने का आरोपी सौरभ वासी चढूनी जट्टान जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके छीना गया बैग बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 21 जुलाई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव सबका जिला अम्बाला वासी महिला ने बताया कि दिनांक 18 जुलाई 26 समय 4-15 बजे शाम वह अपनी जेठानी के साथ शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र मे कुछ सामान लेने आई थी। उन्होंने कुछ सूट खरीदे और उसके बाद कमेटी बजार मे साबुन सर्फ की दुकान पर सामान लेने गई थी। तभी अचानक पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसके हाथ से पोलोथीन बैग छीनकर भाग गया। बैग में लेडिज सूट, पर्स था जिसमे करीब 7 हजार रूपये थे। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई।
दिनांक 22 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह, नरेंद्र व मुख्य सिपाही प्रदीप की टीम ने महिला से बैग छीनने का आरोपी सौरभ वासी चढूनी जट्टान जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से छीना गया बैग व 2 हजार रूपये बरामद किया गए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश कारागार भेज दिया।
