करनाल। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं जन-जन तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कर्ण मंडल प्रभारी चांद गेरा के निवास पर आयोजित टिफिन बैठक में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता की। साथ ही कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर सामाजिक एवं पारिवारिक समरसता का संदेश देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, जनसंपर्क को प्रभावी बनाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित, अनुशासित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की निष्ठा, सेवा-भाव और संगठन के प्रति अटूट समर्पण ही भाजपा को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनविश्वास का आधार है और प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि संगठन ही हमारी शक्ति और सेवा ही संकल्प है। इसी भावना के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के बीच रहकर जनहित के कार्यों को और अधिक गति देनी चाहिए, ताकि विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार किया जा सके।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा, शक्ति केंद्र प्रमुख निरुपमा सदर, पायल अरोड़ा, इंदर गेरा, श्याम कपूर, हरीश ग्रोवर, देवराज, जितेश बत्रा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *