करनाल। शहर के विकास और जनसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहीं महापौर रेणु बाला गुप्ता ने चौधरी कॉलोनी स्थित अपने निवास स्थान पर नागरिकों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद करते हुए विभिन्न सामाजिक, जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा भी की।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि शहरवासियों के साथ सीधा संवाद उन्हें जनभावनाओं को समझने और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों का विश्वास, प्रेम, आशीर्वाद और बहुमूल्य सुझाव ही जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की सबसे बड़ी ताकत हैं।
उन्होंने कहा कि पूरा करनाल उनका परिवार है और यहां के समस्त परिवारजनों का स्नेह एवं विश्वास उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। इसी दृष्टिकोण के साथ शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और समाजहित के कार्यों के लिए उनकी प्रतिबद्धता  निष्ठापूर्वक इसी प्रकार निरंतर बनी रहेगी।
इस अवसर पर नागरिकों ने भी शहर से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार और सुझाव महापौर के समक्ष रखे। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सभी सुझावों को सकारात्मक रूप से लेते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही शहर का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और करनाल को आधुनिक, सुंदर एवं व्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

विकास कार्यों को देंगे गति
महापौर ने शहरवासियों के प्रेम, सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का साथ ही उन्हें जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नागरिकों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति देने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *