करनाल, 22 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव मैसिव प्लांटेशन ड्राइव के तहत बुधवार को दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पहुंचीं। स्कूल में पहुंचने पर प्रधानाचार्या सुषमा देवगन ने स्टाफ के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सीजेएम मीनाक्षी यादव द्वारा पौधारोपण करके किया गया।
इस मौके पर सीजेएम ने विद्यार्थियों से बातचीत की और पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर मेकिंग, ड्राईंग व गीतों की प्रस्तुति दी। सीजेएम ने मैसिव प्लांटेशन ड्राइव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र और एनसीसी के विद्यार्थियों को पौधे देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पौधे गोद लेकर कर उनकी सुरक्षा का दायित्व लें और अन्य लोगों को भी मैसिव प्लांटेशन ड्राइव में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सीजेएम ने विद्यार्थियों व स्टाफ को पोक्सो एक्ट व कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ अधिनियम की भी जानकारी दी और उत्पीड़न के मामलों की रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया।
