कुरुक्षेत्र,21 जुलाई : सांस्कृतिक,सामाजिक एवं मनोरंजक संगठन गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा कारगिल विजय दिवस उपलक्ष्य में भव्य संगीतमयी कार्यक्रम “विजयी भव”
26 जुलाई को पंचायत भवन सभागार में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सचिव सुनील अंगीरस ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर
संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता के सेक्टर 13 स्थित प्रतिष्ठान अन्नपूर्णा रसोई में मंगलवार को बैठक हुई। समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन करते हुए कुरूक्षेत्र नगर प्रभारी नवीन बंसल ने बताया कि म्यूजिकल ग्रुप “गाता रहे मेरा दिल” के
तत्वाधान में संगीतमयी कार्यक्रम “विजयी भव” रविवार,26 जुलाई को सेक्टर 13 स्थित पंचायत भवन सभागार में सायं 4 से 7 बजे तक होगा जिसमें समूह से जुड़े कुरूक्षेत्र,अम्बाला,यमुनानगर,कैथल और नरवाना के गायक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन,हरियाणा और फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन,हरियाणा के सहयोग से किए जा रहे इस कार्यक्रम की मेजबानी फैडरेशन ऑफ कैटरर्स एसोसिएशन,हरियाणा के चेयरमैन धर्मपाल सैनी करेंगे। वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन,हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पवन सैनी ने बताया कि कुरूक्षेत्र में पहली बार सामाजिक संगठन गुदगुदी जंक्शन द्वारा कारगिल योद्धाओं के सम्मान में भव्य संगीतमयी संध्या आयोजित करने जा रहा है जिसका उद्देश्य कारगिल युद्ध में भारतमाता की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देना है। कार्यक्रम के पश्चात सांय 7:15 बजे लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्रुप इंचार्ज सुनील भटनागर के निर्देशन में होगा जिसके कार्यक्रम अधिकारी पंकज शर्मा बनाए गए हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी बलजीत चावला मंच संचालन करेंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान वैटरन एयर वारियर एसोसिएशन,हरियाणा के महासचिव ऋषिराम शर्मा,वरिष्ठ पदाधिकारी गुलशन ग्रोवर,श्याम जुनेजा,गगनदीप ढींगरा और नितिन सिंगला आदि शामिल रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *