करनाल, 21 जुलाई।  करनाल स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर आज यहां जिला सचिवालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने की। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं के कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने कुछ प्रोजेक्ट्स के निर्माण कार्य में देरी को गंभीरता से लिया। संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों से कार्य संपन्न होने की अंतिम तिथि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो एजेंसी निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं करेगी उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। बैठक में 106.97 करोड़ की शक्ति कालोनी में मिक्स्ड यूज डेवलमेंट परियोजना ( नारी निकेतन, महिला आश्रम, वाणिज्य भवन, वर्किंग वूमेन होस्टल, ऑब्जर्वेशन होम, एक्सटरनल डेवलपमेंट) का कार्य 31 अगस्त तक, कर्ण स्टेडियम में खेल सुविधाओं के पुनर्विकास का कार्य इस साल दिसंबर तक, कैलाश स्थित हॉकी स्टेडियम में हॉस्टल ब्लाक का निर्माण 30 सितंबर तक, पुरानी अनाज मंडी में वाणिज्यिक स्थल का निर्माण कार्य दिसंबर तक, मेरठ रोड से उधम सिंह चौक तक बिटुमिनस कंक्रीट रोड का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने का आश्वासन संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा दिया गया।
इसी प्रकार एलिवेटेड फ्लाईओवर का कार्य इसी साल 31 दिसंबर तक, सेक्टर 32 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण 31 दिसंबर तक, टीकरी कैलास रोड पर इंटरलाकिंग पेवर ब्लॉक संबंधी कार्य 15 अगस्त तक, सेक्टर 9 की सडक़ 0-600 मीटर ( शहीद उधम सिंह पार्क) पर पौधारोपण व सौंदर्यकरण संबंधी कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में स्मार्ट सिटी के जीएम रामफल, एचएसवीपी के एसई धर्मवीर, नगर निगम के एसई पुनीत कुमार, एक्सईएन प्रियंका, जिला वन अधिकारी नवल किशोर सहित पीडब्ल्यूडी व विद्युत निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *