कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गनिर्देश में एन्टी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ कटारिया वासी हरीगढ भौरख जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 2 किलो 48 ग्राम डोडा/चूरापोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 20 जुलाई 26 को एन्टी नारकोटिक सैल कुरुक्षेत्र के सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, मुख्य सिपाही आजाद सिंह, मनदीप सिंह, विक्रम सिंह, सिपाही प्रदीप कुमार गाड़ी चालक सिपाही प्रिंस की टीम एन्टी नारकोटिक सैल कुरुक्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्रदीप कुमार उर्फ कटारिया वासी हरीगढ भौरख जिला कुरुक्षेत्र सरकारी स्कूल हरिगढ भौरख के पास नाई की दुकान करता है। प्रदीप कुमार अपनी दुकान मे डोडा/चूरापोस्त बेचने का काम करता है। जो आज भी प्रदीप कुमार ने काफी मात्रा में डोडा/चूरापोस्त अपनी दुकान में छिपाकर रखा हुआ है। अगर प्रदीप कुमार की दुकान की तलाशी ली जाये तो दुकान के अन्दर से काफी मात्रा में डोडा/चूरापोस्त बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम गांव हरीगढ भौरख नजदीक सरकारी स्कूल के पास दुकान पर पहुंची जहां पर दुकान के अन्दर एक नौजवान लडका हाजिर मिला। पुलिस द्वारा नामपता पूछने पर उसने अपना नाम प्रदीप कुमार उर्फ कटारिया वासी हरीगढ भौरख जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी दुकान की तलाशी लेने पर उसकी दुकान से 2 किलो 48 ग्राम डोडा/चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *