करनाल, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार व उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर समाधान शिविरों का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम सुरेश कुमार ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर आज आयोजित समाधान शिविरों में 8 शिकायतें आईं। इनमें करनाल मुख्यालय पर 3, नीलोखेड़ी, इंद्री व घरौंडा उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुई। वहीं असंध में आयोजित समाधान शिविर में 2 शिकायत शिकायत प्राप्त हुई।
ये आई समस्याएं
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में शीशपाल पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत, राजकुमार ग्राम पंचायत विभाग से संबंधित व सुनीता राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत लेकर पहुंची। नीलोखेड़ी उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में सुरेश कुमार परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। इंद्री उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में शमशेद परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि सत्यापन की शिकायत को लेकर पहंचें। घरौंडा उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में बाघ सिंह परिवार पहचान पत्र को ठीक करवाने से संबंधित शिकायत को लेकर पहंचे। इसी प्रकार से असंध उपमंडल से साहब सिंह व मलकीत सिंह बिजली विभाग से संबंधित शिकायत को लेकर पहंचे।
