करनाल, 20 जुलाई। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग करनाल की ड्रामा पार्टी के कलाकारों द्वारा एसआईआर के स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रस्तावित कार्यक्रम दौरे के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक पुराना बस स्टेंड (बॉयज) में नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों के माध्यम से स्कूली बच्चों व स्टाफ को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक की स्कूली बच्चों व स्टाफ ने सराहना की। नुक्कड़ नाटक में डीआई सुमेर पाल, कलाकार गुलाब सिंह, संदीप सैनी व अजय ने अहम भूमिका निभाई और दर्शकों की तालियां बटोरी। स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकों ने कलाकारों का आभार व्यक्त किया।
बता दें कि उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर आम जनता की जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा द्वारा 14 जुलाई से गणना प्रपत्र जमा करवाने की तिथि बढ़ा दी गई है और मतदाता अब अपना गणना प्रपत्र 24 जुलाई तक भरकर वापिस बीएलओ को जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी डॉ. राहुल रईया के कुशल मार्गदर्शन में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग करनाल की ड्रामा पार्टी के कलाकारों द्वारा गांव व शहर के वार्डो में नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों के माध्यम से एसआईआर के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक पुराना बस स्टेंड (बॉयज) में स्कूली बच्चों व स्टाफ को जागरूक किया गया।
नुक्कड नाटक में डीआई सुमेर पाल, कलाकार गुलाब सिंह, संदीप सैनी व अनुज ने अहम भूमिका निभाई और दर्शकों की तालियां बटोरीं। स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकों ने कलाकारों का आभार व्यक्त किया। नुक्कड़ नाटक में ड्रामा पार्टी के इंस्पेक्टर सुमेर पाल ने सुपरवाइजर की भूमिका में बच्चों व स्टाफ को बताया कि मतदाता अब अपना गणना प्रपत्र 24 जुलाई तक भरकर वापिस बीएलओ को जमा करवा सकते है।
ड्रामा पार्टी इंस्पेक्टर ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जुलाई को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 जुलाई से 30 अगस्त तक रहेगी, जबकि दावे और आपत्तियों का निपटान 31 जुलाई से 28 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 अक्तूबर, 2026 को होगा।
