करनाल, 20 जुलाई। मंडल रोजगार अधिकारी ने बताया कि 4 अगस्त को प्रात: 10.00 से दोपहर 02.00 बजे तक डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कैम्पस में एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां, जिनमें बेरी उद्योग, मॉडर्न डेयरीज, करनाल मोटर्स प्रा. लिमिटेड उजाला सिग्नस हेल्थ केयर, शाह अस्पताल, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स लिमिटेड, सुविधा स्टोर इत्यादि भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में 10वीं, 10+2, आईटीआई, डिप्लोमा मेडिकल एएनएम/जीएनएम, लैब तकनीशियन एवं अन्य, स्नातक एवं स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी से अनुरोध है कि वे अपने साथ बायोडाटा की पांच प्रतियां, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर आएं, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। ऐसे अभ्यर्थी जो कि रोजगार विभाग, हरियाणा की वेबसाइट www.hrex.gov.in पर पंजीकृत हैं अपना रोजगार पंजीकरण कार्ड साथ लेकर आयें।
