कुरुक्षेत्र, 18 जुलाई। भारतीय अटल सेना (रजि.) के जिला अध्यक्ष मेघराज बंसल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत को स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर परिवहन व्यवस्था की दिशा में नई पहचान दिलाएगी।
मेघराज बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत रेलवे के आधुनिकीकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम उठा रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे प्रदूषण में कमी आएगी, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा तथा देश की परिवहन व्यवस्था और अधिक आधुनिक एवं टिकाऊ बनेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के कारण भारत आज विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। रेलवे, सड़क, डिजिटल तकनीक और ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार हो रहे नवाचार देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाइड्रोजन ट्रेन इसी सोच का परिणाम है, जो आने वाले समय में भारत के हरित एवं सुरक्षित भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगी।
इस अवसर पर भारतीय अटल सेना (रजि.) के जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य, थानेसर हलका अध्यक्ष श्रवण कुमार, जिला महामंत्री केहर सिंह, जिला सचिव जसबीर सिंह अटवाल तथा लाडवा हलका अध्यक्ष रणबीर सिंह बरेवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह कदम देश के विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
भारतीय अटल सेना (रजि.) की ओर से सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय रेलवे के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और अधिकारियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
