कुरुक्षेत्र, 18 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर सुभाष  चंद  ने शनिवार को वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष का कार्यभार विधिवत् रूप  से संभाला। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि प्रो. सुभाष चंद की नियुक्ति 18 जुलाई 2026 से आगामी तीन वर्षों के लिए प्रभावी होगी।
नवनियुक्त विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चंद के कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में वाणिज्य विभाग में एक गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। प्रो. सुभाष चंद ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुलगुरु द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास एवं विभागाध्यक्ष का दायित्व सौंपने के लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे विभाग के सभी शिक्षकों एवं शोधार्थियों के सहयोग से विभाग को शिक्षण, शोध, नवाचार तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए आयामों तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अजय सुनेजा, प्रो. तेजिन्दर शर्मा, प्रो. महाबीर नरवाल एवं प्रो. रश्मि चौधरी सहित सभी संकाय सदस्यों ने प्रो. सुभाष चंद को विभागाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के दौरान सभी शिक्षकों ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के दूरदर्शी नेतृत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा विश्वविद्यालय के समग्र विकास हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. सुभाष चंद के कुशल नेतृत्व में वाणिज्य विभाग शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक उपलब्धियों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *