कुरुक्षेत्र पुलिस ने दुकान चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना शहर पेहवा की टीम ने दुकान से चोरी करने के आरोपी कमल व राकेश कुमार वासीयान स्योंसर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा 3 टीन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद करने में सफ़लता हासिल की है। पुलिस टीम ने चोरी के तेल के टीन खरीदने के आरोपी पवन कुमार वासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को भी गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवकत ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में यशपाल वासी पेहवा ने बताया कि उसका होलसेल करियाने का काम है उसकी सबजी मण्डी पेहवा में दुकान है।  उसका दुकान के पास ही गोदाम है। पिछले कुछ समय से उसकी दुकान व गोदाम से तेल के टीन व पेटियां कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले जा रहा था। जिसके बारे मे उसने पता किया तो पाया कि उसके गोदाम से चोरी लगभग 10 टीन अम्बाला रोड स्थित एक दुकान में देखे गए। जब उसने पता किया तो पता चला कि तेल के टीन स्योसर गांव के दो लडके कमल व राकेश बेचकर गये हैं। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक जय कुमार को सौंपी गई।

            दिनांक 14 जुलाई 26 को थाना शहर पेहवा प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक जय कुमार, महेश कुमार व सहायक उप निरीक्षक गुरचरण सिंह की टीम ने दुकान से चोरी करने के आरोपी कमल व राकेश कुमार वासीयान स्योंसर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा 3 टीन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस टीम ने चोरी के तेल के टीन खरीदने के आरोपी पवन कुमार वासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *