कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्णा गेट की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी रजत वर्मा वासी रेलवे रोड थानेसर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 7.03 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 14 जुलाई 26 को थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत पुलिस चौंकी सुभाष मण्डी प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, लखविन्द्र सिहं, राकेश कुमार, मुख्य सिपाही सुदेश कुमार व महिला मुख्य सिपाही सुनीता की टीम पुलिस चौंकी सुभाष मण्डी में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि रजत वर्मा वासी रेलवे रोड थानेसर जिला कुरुक्षेत्र चिट्टा बेचने का काम करता है। जो रजत वर्मा के मकान में मादक पदार्थ चिट्टा रखा हुआ है। यदि रजत वर्मा के मकान की तलाशी ली जाये तो भारी मात्रा में मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हो सकता है। जो सूचना पर पुलिस टीम अधिकारियों से अनुमति लेकर रेलवे रोड थानेसर रजत वर्मा के मकान पर पहुंची। मकान के अन्दर मेन गेट के पास एक व्यक्ति मिला जिसको पुलिस टीम ने काबू करके नामपता पूछने पर उसने अपना नाम रजत वर्मा वासी रेलवे रोड नजदीक अग्रवाल धर्मशाला थानेसर जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के मकान से 7.03 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके सुभाष मंडी चौंकी के पीएसआई संजीव कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।
