कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना केयूके पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी रोहताश वासी दीदार नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 10 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 जुलाई 26 को केयूके थाना के अंतर्गत पुलिस थर्ड गेट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, सतीश कुमार, मुख्य सिपाही जितेन्द्र कुमार व होम गार्ड रोहित चौहान की टीम पुलिस चौकी थर्ड गेट कुरुक्षेत्र मे मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि रोहताश वासी दीदार नगर थानेसर कुरुक्षेत्र पेहवा रोड कुरुक्षेत्र पर अपनी स्कूटी नंबर एचआर-07एएच-1643 पर पैट्रोल पंप के नजदीक नरकातारी रोड कुरुक्षेत्र के आस पास घुम रहा है। रोहताश थोडी देर बाद फिर से उसी जगह पर आयेगा जो कि हैरोईन/चिट्टे को बेचने की फिराक मे घुम रहा है। यदि उसको स्कूटी सहित काबु करके उसकी तलाशी ली जाये तो उससे काफी अधिक मात्रा मे हैरोईन/चिट्टा बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने पैट्रोल पंप से पहले ही मंदिर के साथ छुपकर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक लड़का स्कूटी लेकर आया और मंदिर के पास रुक गया जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम रोहताश वासी दीदार नगर थानेसर कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 10 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।
