कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई : महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना का 35 वां छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थियों को आर्थिक तौर पर प्रोत्साहित करने के लिए विद्या भारती सभागार, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय सलारपुर रोड में 19 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
मैसी के प्रधान मुनीष मित्तल ने बताया कि छात्रवृत्ति वितरण समारोह कार्यक्रम में करीब सवा सौ से अधिक आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए छात्रवृत्तियां वितरित की जाएंगी। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्वान शामिल होंगे। मित्तल के अनुसार इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति तिरुपति ग्रुप आफ कम्पनीज़, पांवटा साहिब के निदेशक अजय गोयल (बबलू) मुख्य अतिथि होंगे। जबकि तरावड़ी से सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी अनिल गुप्ता कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगे।
कार्यक्रम के लिए मैसी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने तैयारियां कर ली हैं। साथ ही छात्रवृत्ति पाने वाले बच्चों के परिवारों से सम्पर्क किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के युवाओं द्वारा गठित संस्था पिछले करीब डेढ़ दशक से शिक्षा सबका अधिकार एवं सम्मान के प्रमुख लक्ष्य को लेकर आज पूरे राज्य के लिए मिसाल बन रही है। थोड़े से संसाधनों के साथ कुरुक्षेत्र के युवाओं ने महाराजा अग्रसेन के समाजवाद के आदर्शों का अनुसरण करते हुए करीब डेढ़ दशक पहले महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के नाम से गठन किया था।
मुख्य व्यवस्थापक राजेश सिंगला ने बताया कि इस संस्था के गठन के समय युवाओं का प्रमुख उद्देश्य था कि समाज के निर्धन एवं असहाय परिवारों के बच्चों को शिक्षा से किसी भी कारण से वंचित न रहने देना। इस संस्था के गठन के समय युवाओं ने इस निर्णय के साथ निर्धन एवं असहाय परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए सहयोग करने की योजना बनाई कि बच्चों तथा उनके परिवारों में सहयोग लेते समय किसी प्रकार की हीन भावना नहीं होनी चाहिए। साथ ही इन बच्चों को सहयोग देने वालों में भी अभिमान की भावना नहीं होनी चाहिए। इस मकसद में पिछले करीब 15 सालों में यह संस्था पूरे प्रदेश में मिसाल बनी है और आज अन्य सामाजिक संस्थाएं भी महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के कार्यों का अनुसरण करने लगी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *