कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी अंबाला छावनी के तत्वावधान में 2 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय (एमएमडीयू) मुलाना में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-135 (एटीसी-135) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस दस दिवसीय शिविर के दौरान महाविद्यालय की कैडेट्स ने कॉन्टिन्जेंट ड्रिल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान तथा गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर, रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी सराहनीय प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं देशभक्ति की भावना का विकास करना था। इस दौरान कैडेट्स को शारीरिक फिटनेस, ड्रिल, परेड, योग, व्यक्तित्व विकास, आपदा प्रबंधन तथा प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय की सीटीओ डा. हरविंदर कौर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सभी कैडेट्स ने पूरे अनुशासन, समर्पण और उत्साह के साथ प्रत्येक गतिविधि में सहभागिता निभाई।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितीश सिंह ने उन्हें कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, टीम भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने सीटीओ  डा. हरविंदर कौर एवं सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कठोर परिश्रम, नियमित अभ्यास, अनुशासन और टीमवर्क का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने शिविर में कैडेट्स द्वारा प्रदर्शित समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *