करनाल, 14 जुलाई
सनातन धर्म बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामनगर, करनाल में मंगलवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं बाल भारती गठन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओ. पी. मलिक तथा विशिष्ट अतिथि राजेश चोपड़ा (वरिष्ठ अभियंता एवं पूर्व छात्र) ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में 37 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट में स्थान प्राप्त कर नकद पुरस्कार हासिल किए।
3100 रुपये की राशि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में श्रुति, चाहत, राघव, हरमन, आर्यन कुमार, राघव पांचाल, योगिता और खुशी शामिल रहे।
2100 रुपये की राशि अनित, वंशिका शर्मा, शालिनी देवी और निहारिका को प्रदान की गई।
1100 रुपये का पुरस्कार आदित्य, निष्ठा, फरलीन, उदित भल्ला, चेतन, केशव, मनदीप, दिव्यांशी, अर्शप्रीत, राशि, अंशदीप और समीक्षा को मिला।
500 रुपये की राशि मयंक, परी शर्मा, रुत, दिव्यांशी, सनाया, राधिका, तनीषा, इनायत, भव्य, अरनव, शगुन और तनिषा को प्रदान की गई।
इस अवसर पर विद्यालय में बाल भारती गठन भी संपन्न हुआ। विभिन्न दायित्वों हेतु छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें उत्तरदायित्व सौंपे गए। नवगठित बाल भारती के पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना एवं नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विशिष्ट अतिथि राजेश चोपड़ा ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच एवं निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेश डिमरी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति, शिक्षकगण, एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
