कुरुक्षेत्र पुलिस ने शाहबाद में करोबारी पर फायरिंग मामले में एक और आरोपी को गिरफतार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने फायरिंग करने के मामले में आरोपी विशाल उर्फ़ विक्की सोढ़ी वासी सोढ़ी जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 31 मई 2026 की रात्रि को पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि शाहबाद के जलेबी पुल के पास अज्ञात हमलावरों द्बारा एक व्यक्ति पर गोली चलाई है। गोली लगने सुनील कुमार उर्फ़ बंटी वासी तंगौर हाल वासी शाहबाद घायल हुआ है जिसे पहले शाहबाद और बाद में मोहाली हस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीन आफ क्राईम टीम द्बारा मौका का निरीक्षण करवाया गया। मौका पर मौजूद पीड़ित के साथी संजीव कुमार वासी पाडलू की शिकायत पर थाना शाहबाद में हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच तेज कर दी थी। मामले कि गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने सीआईए-1 व 2 तथा सीआईए लाडवा की टीमों का गठन करके मामले की जाँच सौंपी थी। दिनांक 2 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मामले के आरोपी रोबिन उर्फ मोनू वासी पट्टी शहजादपुर सहित आरोपी विजय उर्फ दिग्विजय वासी लक्की कालोनी शाहबाद, अमन व राहुल वासीयान बडौता जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया था।

दिनांक 13 जुलाई 2026 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की टीम ने मामले में शामिल आरोपी विशाल उर्फ़ विक्की सोढ़ी वासी सोढ़ी जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *