कुरुक्षेत्र पुलिस में जमीनी विवाद में सामूहिक हमला करके मारपीट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना इस्माईलाबाद की पुलिस टीम ने जमीनी विवाद में सामूहिक हमला करके मारपीट करने के आरोपी जसविन्द्र सिंह उर्फ़ जसबीर व लवप्रीत उर्फ़ लवली वासीयान कुम्हार माजरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में गुरमित्र सिहं वासी कुम्हार माजरा जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड है। दिनांक 30 जून 26 को समय करीब 4-30 बजे वह अपने खेत मे जीरी लगाने के खेत में ट्रैक्टर से काम कर राह था। उसी समय जसबीर सिहं वासी कुम्हार माजरा ने उसके ट्रेक्ट्रर को रुकवाया। उन्होंने ट्रैक्टर रोक लिया तो जसबीर सिंह ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसी समय उसका भाई मलकित सिहं और लवली भी डन्डे लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने उसे ट्रेक्टर से नीचे खिंचकर लाठी वा रॉड से मारा जिससे वह अचेत हो गया। थोड़ी देर बाद उसके पिता वहां आ गए जिसपर भी आरोपियों ने गाली गलौच व हाथापाई की। झगडे का शोर सुनकर गांव वासियों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गए। उसे ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक राजपाल द्बारा की गई।
दिनांक 13 जूलाई को 26 को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल के मार्ग निर्देश उप निरीक्षक राजपाल की टीम ने मामले के आरोपी जसविन्द्र सिंह उर्फ़ जसबीर व लवप्रीत उर्फ़ लवली वासीयान कुम्हार माजरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार को गिरफतार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
