कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए स्कूटी चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस चौंकी सैक्टर-7 कुरुक्षेत्र की टीम ने स्कूटी चोरी करने के आरोपी अल्लु उर्फ़ अर्जुन वासी फतेहाबाद जिला उन्नाव यूपी हाल वासी कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा स्कूटी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में जयन्त वासी खेडी मारकण्डा कुरुक्षेत्र ने बताया कि 12 मई 2026 को सायं समय करीब 4 बजे वह अपने ताऊ की स्कूटी एक्टिवा सीएच-01बीएफ-3316 लेकर द्रोणाचार्य स्टेडियम गया था। उसने अपनी स्कूटी स्टेडियम के मेन गेट पर लॉक लगाकर खडी करके स्टेडियम के अन्दर प्रेक्टीस करने के लिए चला गया। समय करीब 6-30 बजे जब वह घर जाने के लिए गेट पर आया तो उसे उसकी स्कूटी गायब मिली जिसे कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच सैक्टर-7 चौंकी के उप निरीक्षक जगमिन्द्र सिंह को सौंपी गई।
दिनांक 13 जुलाई 26 को थाना शहर थानेसर के अंतर्गत सैक्टर-7 चौंकी प्रभारी पीएसआई अंकित के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक जगमिन्द्र सिंह व अमरीक सिंह की टीम ने स्कूटी चोरी करने के आरोपी अल्लु उर्फ़ अर्जुन वासी फतेहाबाद जिला उन्नाव यूपी हाल वासी कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा स्कूटी बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।
