कुरुक्षेत्र पुलिस ने प्लाट पर कब्ज़ा करने की नीयत से धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने प्लाट पर कब्ज़ा करने की नीयत से धोखाधड़ी करने के आरोपी दलजीत सिंह वासी जाम्बा जिला करनाल को गिरफ्तार में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुरेन्द्र भारद्वाज वासी अंसल सुशांत सिटी पानीपत ने बताया कि उसने उमरी चौंक स्थित एक प्लॉट अंशल प्रॉपर्टी से खरीदा था। इस संबंध में दिनांक 16 जुलाई 25 को बलजीत सिंह वासी उमरी के नाम एक एग्रीमेंट किया गया था तथा प्लॉट में रिपेयरिंग कार्य कराने की अनुमति दी गई थी। बलजीत सिंह द्वारा प्लॉट में रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा था। दिनांक 29 नवम्बर 25 की रात्रि को दलजीत सिंह वासी जाम्बा जिला करनाल तथा वीरेंद्र सिंह ने प्लॉट की दीवारें गिरा दीं तथा प्लाट पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। जब उन्होंने इस सम्बन्ध में आरोपियों से बात की तो उन्होंने कहा कि यह प्लाट उनका है, आरोपियों ने प्लाट से सम्बंधित फर्जी कागजात भी दिखाए। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई।
दिनांक 8 जुलाई 26 को आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने फर्जी कागज तैयार करके प्लाट पर कब्ज़ा करने की नीयत से धोखाधड़ी करने के आरोपी दलजीत सिंह वासी जाम्बा जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
