कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी जसविन्द्र सिंह वासी स्टेशन माजरी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 10.02 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 10 जुलाई 26 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक अशोक कुमार, सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, मुख्य नवीन कुमार, सिपाही सचिन व गाडी चालक सिपाही प्रिंस की टीम अपराध की तलाश में बस अडडा शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र के पास मौजुद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि जसविन्द्र सिंह वासी स्टेशन माजरी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र का एनएच-44 मीना मार्किट शाहबाद के नजदीक प्रिंस होटल के पास अम्बाला से शाहबाद साईड में चाय का खोखा है। जसविन्द्र सिंह अपने चाय बेचने के काम के साथ-साथ एनएच-44 पर आने जाने वाले नशेडियों को नशीला पदार्थ हैरोइन/स्मैक बेचने का काम भी करता है। जो आज भी जसविन्द्र सिंह अपने चाय के खोखा के सामने खडे होकर नशीला पदार्थ हैरोईन/स्मैक बेच रहा है । अगर तुरंत रेड करके जसविन्द्र सिंह को काबू करके उसकी तलाशी ली जाये तो उससे काफी मात्रा में हैरोईन/स्मैक बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम एनएच-44 मीना मार्किट शाहबाद के नजदीक प्रिंस होटल के पास अम्बाला से शाहबाद में बने चाय के खोखे पर पहुंची जहां पर एक खोखा के पास लड़का खड़ा दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने शक के आधार पर काबू करके उसका नाममता पूछा। पुलिस द्वारा नाम पूछने पर उसने अपना नाम जसविन्द्र सिंह वासी स्टेशन माजरी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र बताया । पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 10.02 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
