कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (आईएमसी एंड एमटी) द्वारा प्रकाशित केयू न्यूज़लेटर के 18वें अंक का शुक्रवार को विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशिका प्रो. (डॉ.) बिंदु शर्मा तथा संस्थान के पूर्व निदेशक, हिंदी विभागाध्यक्ष एवं जनसंपर्क निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने संयुक्त रूप से न्यूज़लेटर का लोकार्पण किया।
न्यूज़लेटर के विमोचन अवसर पर हिंदी विभाग के अध्यक्ष व लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ब्रांडिंग में केयू न्यूज़लेटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षण और शोध का केंद्र नहीं होता, बल्कि वह सामाजिक परिवर्तन, नवाचार और ज्ञान-सृजन का भी महत्वपूर्ण माध्यम होता है। ऐसे में विश्वविद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों और जनहितकारी पहलों को व्यापक समाज तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केयू न्यूज़लेटर विश्वविद्यालय की विकास यात्रा का जीवंत दस्तावेज है, जिसमें प्रत्येक माह की प्रमुख उपलब्धियों और गतिविधियों को संकलित किया जाता है। यह प्रकाशन विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के बीच संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) बिंदु शर्मा ने कहा कि केयू न्यूज़लेटर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, सांस्कृतिक तथा प्रशासनिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का कार्य करता है।
केयू न्यूज़लेटर के 18वें अंक में जून माह के दौरान विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उपलब्धियों और पहलों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इस अंक में हरियाणा के राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में नई कैफेटेरिया एवं रोज गार्डन परियोजना के शिलान्यास से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रकाशित की गई है। इसके साथ ही सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया है। न्यूज़लेटर में कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा रोजगार्डन कैफेटेरिया परियोजना के शिलापूजन, उनके शोध कार्य को प्राप्त पेटेंट तथा विश्वविद्यालय में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों, योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। इस अंक में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की 128वीं जयंती तथा स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए गए अभियान के तहत 300 मिट्टी के सकोरे लगाने की पहल को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार के केयू पॉडकास्ट में साझा किए गए विचारों, नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शैक्षणिक सुधारों पर आधारित चर्चाओं को भी प्रकाशित किया गया है। न्यूज़लेटर में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में विकसित किए गए हर्बल गार्डन, विश्वविद्यालय परिसर में क्यूआर कोड तकनीक के माध्यम से वृक्षों की पहचान की अभिनव पहल, मीडिया संस्थान में आयोजित दो दिवसीय मीडिया प्रोडक्शन कार्यशाला तथा विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल के दौरे जैसी गतिविधियों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है।
इस अवसर पर संस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधुदीप, असिस्टेंट प्रोफेसर रोमा, असिस्टेंट प्रोफेसर आबिद अली, डॉ. अभिनव, डॉ. रोशन मस्ताना, डॉ. तपेश किरण, डॉ. प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, रितु, सुनिता, सचिन कुमार, राकेश कुमार, अमित जांगड़ा, अर्पणा, राहुल अरोड़ा, मोनिका दुआ एवं सुपरिडेंट गुलशन दुआ, असिस्टेंट अनिल कुमार, डॉ. सतीेश राणा, जितेंद्र रोहिल्ला, नमिता, प्रिति मैहरा, लालजी, नरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, दिनेेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *