कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों पर संबंधित विभाग अपनी एटीआर रिपोर्ट को समयबद्ध तरीके से जमा करवाएं। इस शिकायतों का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं रिव्यू करते हैं। सीएम विंडो की जिस विभाग की ज्यादा शिकायतें पेंडिंग है, उनका समय पर निपटान नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पिछले 6 महीने से ज्यादा समय की जिनकी एटीआर पेंडिंग है वो अगली मीटिंग से पहले उनकी एटीआर अपलोड करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एचआरडी विभाग के आयुक्त एवं सचिव फूलचंद मीणा ने आयोजित बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर जिला में अभी तक 12276 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इनमें से 12021 शिकायतों को डिस्पोज ऑफ कर दिया गया है। अभी 120 शिकायत यानी 22 प्रतिशत ओवरडयू हैं, जबकि 117 शिकायत इन-एक्शन और 61 शिकायतों की एटीआर भेजी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि जनसंवाद के तहत अभी तक 549 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, 165 शिकायतों को डिस्पोज किया गया है, 87 ओवर डयू हैं, जबकि 126 शिकायतें इन एक्शन और 48 शिकायतों की एटीआर भेजी जा चुकी हैं। इसी तरह समाधान शिविर में 8343 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 5449 शिकायतों का समाधान करवाया गया है, जबकि 243 शिकायतें अभी पेंडिंग हैं, 2540 शिकायत रिजेक्ट और 54 रि-ओपन की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग की शिकायतों पर संज्ञान ले और उनका समाधान करें।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं की सुनवाई के लिए प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। किसी भी दिन सीएम विंडो पर शिकायत दे सकते हैं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम और मुख्यमंत्री कार्यालय पर दी जाने वाली शिकायतों को शामिल किया जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतों को ऑनलाइन माध्यम से भी नागरिकों द्वारा अपलोड किया जाता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *